नई दिल्ली। देश की राजधानी में दीवाली के त्योहार से पहले सांसों पर संकट खड़ा हो गया है। रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक बिगड़ने से दिल्ली का औसत एक्यूआई 356 रिकॉर्ड किया गया। अब सवाल ये है कि दीवाली से पहले दिल्ली की हवा क्यों बिगड़ती जा रही है तो ये जानना जरूरी है कि आखिर दिल्ली की हवा बिगाड़ने के लिए कौन-कौन से कारक जिम्मेदार हैं और इनकी हिस्सेदारी कितनी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 400 अंक को पार कर गया है, जो आज सुबह 406 दर्ज किया गया। जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इससे पहले शनिवार को यहां का एक्यूआई 367 दर्ज किया गया था। वहीं दिल्ली के जहांगीरपुरी में 420 दर्ज किया गया है। अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहने के आसार हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार को दिल्ली में प्रमुख प्रदूषक पीएम10 और पीएम2.5 थे। आंकड़ों के मुताबिक, शाम 5 बजे 2.5 का स्तर 110.6 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। 2.5 ये सूक्ष्म कण है, जो श्वसन प्रणाली में गहराई तक प्रवेश करने और स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देने में सक्षम है।
― Advertisement ―
मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Pollution spreading from vehicles : गाड़ियों से फैल रहा पॉल्यूशन, हवा बनी सांसों का संकट


