Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बदहाल सड़क के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, बोले- रोड नहीं तो वोट नहीं

बक्शा के मझौली-नागापुर-रसवदिया में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पैदल मार्च कर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा लगाया और सड़क निर्माण या मरम्मत शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
Homeअपना जौनपुरमत्स्य संपदा योजना : 97 आवेदनों को जिला समिति की मंजूरी

मत्स्य संपदा योजना : 97 आवेदनों को जिला समिति की मंजूरी

जौनपुर। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना जौनपुर के तहत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं, विशेषकर मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई।

97 पात्र आवेदनों को मिली मंजूरी

बैठक में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत प्राप्त 97 आवेदनों पर विस्तार से विचार किया गया। लगभग 70.056 लाख रुपये की कार्ययोजना का परीक्षण करने के बाद जिला स्तरीय समिति ने सभी पात्र प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया।

मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने पर जोर

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना मत्स्य उत्पादन बढ़ाने, मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।

अधिकारियों की रही मौजूदगी

बैठक में जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, उप निदेशक मत्स्य वाराणसी सहित जिला स्तरीय समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य विभाग ने सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।