जौनपुर। लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता ने रक्तदान कर लोगों को इस सामाजिक कार्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समय पर उपलब्ध रक्त जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।
रक्तदान के बाद उन्होंने युवाओं और स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अचानक रक्त की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।
अक्षय कुमार गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की मदद के साथ समाज में सहयोग और मानवता की भावना को भी बढ़ावा मिलता है। फाउंडेशन की ओर से पात्र एवं स्वस्थ लोगों से रक्तदान शिविरों में भाग लेने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की गई।


