Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशLakhimpur News: इस फसल से किसान हो रहे मालामाल

Lakhimpur News: इस फसल से किसान हो रहे मालामाल

लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर जिले में किसान बरसात के दिनों में लोबिया की फसल से लाखों की कमाई कर रहे हैं. किसानों ने बताया कि बरसात के समय सब्जी की डिमांड अधिक होती है और पैदावार कम होती है. जिस कारण बाजारों में सब्जी के दाम अधिक होते हैं. जहां लोबिया की खेती कर किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. किसान महेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 10 सालों से वह लगातार सब्जी की खेती करते आ रहे हैं और सब्जी की खेती से उन्हें अच्छा मुनाफा भी हो रहा है.

लखीमपुर खीरी जिले के सफियापुर निवासी किसान महेश कुमार ने बताया कि सब्जी की खेती करने से अच्छा मुनाफा होता है और कम दिनों में सब्जी की फसल तैयार हो जाती है. इस समय मार्केट में लोबिया 60 से 70 रुपए प्रति किलो तक के दाम पर बिक रही है. एक हेक्टेयर में करीब 100 कुंतल हरी लोबिया की फसल निकलती है. यह करीब 50 दिनों में तैयार होने वाली फसल है. जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा हो रहा है. किसान महेश कुमार ने बताया कि सब्जी की खेती करने में अधिक पैसों की आवश्यकता नहीं होती है और सब्जी की खेती कर लाखों रुपए आसानी से कमाया जा सकता है. बीते 10 सालों से वह लगातार सब्जी की खेती करते आ रहे हैं. इस समय उन्होंने करीब 3 बीघा में लोबिया की खेती की है. जहां मंडी से लेकर बाजारों तक इस समय अच्छी खासी डिमांड है और अच्छा मुनाफा भी हो रहा है.