Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में जनगणना अभियान तेज, ताड़तला मोहल्ले में घर-घर पहुंची टीम

जौनपुर में जनगणना अभियान तेज, ताड़तला मोहल्ले में घर-घर पहुंची टीम

जौनपुर। राष्ट्रीय जनगणना अभियान के तहत शहर क्षेत्र स्थित तड़तला मोहल्ले में जनगणना टीम द्वारा व्यापक सर्वेक्षण अभियान चलाया गया। टीम ने घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क स्थापित किया और आवश्यक जानकारियां एकत्र करते हुए अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

अभियान के दौरान प्रगणकों ने प्रत्येक परिवार के सदस्यों की संख्या, शैक्षणिक स्थिति समेत अन्य जरूरी विवरण दर्ज किए। इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए आंकड़ों की डिजिटल माध्यम से तत्काल प्रविष्टि की जा रही है, जिससे डेटा की सटीकता सुनिश्चित हो सके।

स्थानीय स्तर पर अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने में मुख्य प्रगणक मु0 साजिद अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ सहयोगी अश्वनी, विजय कुमार और मनीष यादव ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। टीम ने क्षेत्र के लोगों से संवाद स्थापित कर जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक किया।

जनगणना टीम और स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश और समाज के विकास की आधारशिला है। इसी के आधार पर भविष्य की सरकारी योजनाएं, संसाधनों का वितरण और विकास नीतियां तय की जाती हैं।

प्रशासन ने लोगों से सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने तथा अफवाहों से दूर रहने का अनुरोध किया। स्थानीय निवासियों ने भी जनगणना कर्मियों के व्यवहार और कार्यशैली की सराहना करते हुए अभियान में पूरा सहयोग देने का भरोसा जताया।