Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं उपलब्ध

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय ने सर्पदंश के मरीजों को अस्पताल में ही आवश्यक उपचार मिलने की बात कही और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की।
Homeअपना जौनपुर‘रौद्र रूप’: आसमान से बरस रही आग, घरों में कैद होने को...

‘रौद्र रूप’: आसमान से बरस रही आग, घरों में कैद होने को मजबूर जनता

जौनपुर। जनपद में इन दिनों भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह 9 बजे के बाद ही सूर्य की तपिश इतनी तेज हो जा रही है कि दोपहर तक सड़कें सुनसान नजर आने लगती हैं। आसमान से बरसती आग और जानलेवा लू के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं।

भीषण गर्मी के चलते शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं। लोग केवल जरूरी और आपातकालीन कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्म हवाओं और तीखी धूप से बचने के लिए लोग चेहरे, सिर और गर्दन को सूती कपड़ों और दुपट्टों से ढककर निकल रहे हैं।

इस समय आंखों पर चश्मा और हाथों में पानी की बोतल हर राहगीर की जरूरत बन चुकी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।

दैनिक मजदूरों और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों की बढ़ी मुश्किलें

जहां मध्यम और उच्च वर्ग के लोग घरों में रहकर गर्मी से बचाव कर रहे हैं, वहीं दैनिक मजदूरों, रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों और रिक्शा चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

पेट पालने के लिए इन लोगों को तेज धूप और लू के बीच भी काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। दोपहर की झुलसाने वाली गर्मी के कारण काम करना बेहद कठिन हो गया है, जिससे उनकी आमदनी पर सीधा असर पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और हीटस्ट्रोक से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।