Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में गर्भवती महिला से मारपीट, 5 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर में गर्भवती महिला से मारपीट, 5 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कायरमऊ गांव में एक गर्भवती महिला और उसके पिता के साथ मारपीट व गाली-गलौज का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कायरमऊ गांव निवासी मौसम पुत्री मयाशंकर ने कुंवर अनुपम सिंह को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके चाचा रवि शंकर, जो गाजियाबाद में रहते हैं, जमीन विवाद को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे।

पीड़िता के अनुसार, बीते 7 मार्च को चाचा के उकसाने पर गांव के ही विक्रमा, शोभनाथ, महेश और गोविंद उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मौसम और उसके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि इस दौरान गर्भवती महिला को पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गौराबादशाहपुर थाने में 1 मई, शुक्रवार को रवि शंकर, शोभनाथ, विक्रमा, गोविंद समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।