Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकीर्तिकुंज ऑटोमोबाइल्स को टाइटेनियम डीलर सम्मान, जौनपुर के लिए गौरव का क्षण

कीर्तिकुंज ऑटोमोबाइल्स को टाइटेनियम डीलर सम्मान, जौनपुर के लिए गौरव का क्षण

जौनपुर। कीर्तिकुंज ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से प्रतिष्ठित टाइटेनियम डीलर सम्मान से नवाजा गया है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरीश चंद्र यादव मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि यह सम्मान केवल कंपनी की सफलता नहीं, बल्कि पूरे जौनपुर जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कंपनी की टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियां क्षेत्र के विकास में भी योगदान देती हैं।

सीएमडी नन्हेलाल वर्मा ने कंपनी की ओर से बताया कि यह सम्मान मारुति सुजुकी के सभी गुणवत्ता एवं सेवा मानकों को उत्कृष्ट रूप से पूरा करने पर प्रदान किया गया है। इस अवसर पर कर्मचारियों और अधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा।

एमडी प्रियम वर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और ग्राहकों के विश्वास का परिणाम है। कंपनी का लक्ष्य सदैव ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करना है।

वहीं एमडी सन्नी वर्मा ने कहा कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सभी मानकों पर खरा उतरना बड़ी चुनौती होती है, लेकिन टीम ने इसे संभव कर दिखाया।

इस अवसर पर जीएम सेल्स अफजाल सिदद्की, जीएम सेल्स सचिन शुक्ला, जीएम सर्विस पियूष यादव, जीएम अकाउंट सुमित वर्मन, सेल्स मैनेजर अनुप श्रीवास्तव, वर्क्स मैनेजर आधेश तिवारी सहित जौनपुर व सुल्तानपुर की टीम के सदस्यों ने मिलकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।