Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरसंपूर्ण समाधान दिवस में 109 शिकायतें दर्ज, डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण...

संपूर्ण समाधान दिवस में 109 शिकायतें दर्ज, डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मछलीशहर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनसामान्य की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस के दौरान ग्राम कौरहा निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि गांव के रास्ते पर गिट्टी डालकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी मछलीशहर और थाना प्रभारी को मौके पर जांच कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

इसी क्रम में घिसुआ, मछलीशहर थाना मीरगंज निवासी शिव शंकर विश्वकर्मा ने लगभग 50 वर्षों से प्रचलित मार्ग को अवरुद्ध किए जाने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व निरीक्षक और थाना प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

ग्राम अमाई निवासी हरिलाल ने ग्राम सभा की भूमि पर अतिक्रमण हटवाने और रास्ता बनवाने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी और नायब तहसीलदार को स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

वहीं सुजानगंज निवासी रूपाली दुबे ने केबल जल जाने के कारण सात दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जनपद में भूसा संग्रहण अभियान चलाया जा रहा है। मछलीशहर तहसील में ग्राम प्रधानों द्वारा उत्साहपूर्वक भूसा दान किया गया, जिसे अस्थायी गोआश्रय स्थलों में उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने दानदाताओं को प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा इस कार्य की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की।

समाधान दिवस में कुल 109 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।