Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बाराती को मारी गोली

Jaunpur News : अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बाराती को मारी गोली

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ रोड पर स्थित मैरिज हॉल में जा रही बारात में शामिल बाराती को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली चलते ही बारातियों में भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इतना ही नहीं आस-पास की दुकान है धड़ाधड़ बंद हो गई। घटना गुरुवार रात्रि लगभग 10:00बजे की है। अक्खन सराय से आई बारात धीरे-धीरे मैरिज हाल की तरफ बढ़ रही थी। बाराती नाचते हुए आगे बढ़ते हुए जा रहे थे। बारात अभी मैरिज लाइन कुछ ही दूर पर थी कि उसी समय एक बाइक पर सवार तीन बदमाश बारात में शामिल रहे राम अवध राजभर को लक्ष्य कर उन पर फायर कर दिया। गोली राम अवध राजभर के पैर में जा लगी। जैसे ही उसके पैर में गोली लगी वह वहीं पर गिरकर तड़पने लगा। जैसे ही गोली चलने की घटना घटित हुई बारातियों में भगद़ड मच गई जो जिधर भाग रहा है उधर ही भाग रहा है। बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी में अपराधियों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस द्वारा घायल को शाहगंज स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया यहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जिस समय यह घटना घटित हुई है आस पास की दुकान धड़ाधड़ बंद हो गई और सियापा छा गया।