Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : पिलकिछा घाट पर स्नान करते डूबा श्रद्धालु, मौत

Jaunpur News : पिलकिछा घाट पर स्नान करते डूबा श्रद्धालु, मौत

जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा घाट पर शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर नदी में स्नान करने गया श्रद्धालु गहरे पानी में डूब गया। साथी स्नानार्थियों के शोर मचाने पर नाविकों ने उसकी तलाश शुरू किया, लगभग पौन घंटे बाद उसका शव नदी पर बने पुल के पाये के पास उतराया मिला। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया। सम्मनपुर गांव निवासी 20वर्षीय रितिक पुत्र रामचंदर सिंह बब्लू गांव के कुछ साथियों के साथ दोपहर में उक्त घाट पर स्नान करने गया था। वह साथियों संग नदी में नहा रहा था। वह तेज बहाव के चलते गहरे पानी में डूब गया। थोड़ी देर बाद जब साथियों ने उसे नहीं देखा तो घाट पर तलाशने लगे। उसके कपड़े वहीं पड़े देख वे डूब जाने की आशंका में शोर मचाने लगे। वहां मौजूद नाविकों ने पानी में उसकी तलाश शुरू कर दिया। लगभग पौन घंटे बाद उसका शव बीच नदी में पुल के पाये के पास उतराया मिला।आनन-फानन में उसे उपचार हेतु सीएससी बदलापुर ले जाया गया।जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते स्वजन शव लेकर घर आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था, वह स्नातक का छात्र था। बेटे का शव घर आते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। माता हेमलता सिंह जवान बेटे के गम मे रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। मृत युवक बहुत मिलनसार स्वभाव का था, उसकी मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया।