Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : व्यंजन प्रतियोगिता में येलो हाउस प्रथम

Jaunpur News : व्यंजन प्रतियोगिता में येलो हाउस प्रथम

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सिटी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को व्यंजन प्रतियोगिता समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। व्यंजन बाल शिविर का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में ब्लू, रेड, येलो व ग्रीन हाउस ने प्रतिभा किया। इसमें सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने बिना गैस जलाए स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने नारियल के लड्डू, भेलपुरी, सेंडविच, प्रâूटचाट, ब्रेड, चाऊमीन, समोसा, पाव भाजी, इडली, दही भल्ले आदि व्यंजन बनाकर अपने शिक्षकों और अतिथियों को खिलाए। सभी विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना की। प्रतियोगिता में येलो हाउस प्रथम, रेड द्वितीय, ब्लू-हाउस तृतीय स्थान मिला। अनंत मणि त्रिपाठी, कृष्णा, समृद्धि, शिवांश, शिवम, शगुन सिंह, ज्योत्सना, जय, आयुषी गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, अर्श, शिवांगी गुप्ता, नीर, अंश, अन्या, कारण व मयंक आदि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विद्यालय प्रबंधन में प्रशस्ति पत्र व मेडल लेकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को भी बधाई दी जिन्होंने बच्चों को इस प्रकार के व्यंजन बनाने में मदद की। बच्चों ने प्रतियोगिता में अंकुरित दालों का भी प्रयोग किया।व्यंजन बनाते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए नेपकिन, एप्रन, दस्ताने आदि का बड़ी सावधानी से प्रयोग करने पर हर किसी ने सराहना की। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र ने बच्चों के कठिन मेहनत की सराहना की, साथ ही बच्चों को खाना बनाते समय स्वच्छता का ख्याल रखने का आह्वान किया। प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने इन व्यंजनों का सेवन करने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए संतुलित और पौष्टिक आहार ही स्वास्थ्य के लिए बेहतर बताया। आदित्य गुप्ता, प्रज्ञा सिंह, नेहा सिंह व रंजीत गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर इंद्रजीत पटेल, प्रज्ञा, जगत, प्रियंका गुप्ता, मधु प्रभा, सुष्मिता पांडेय, सुभाष मिश्रा, रंजीत, किरन मौर्या, सुमन, शारिबा, पल्लवी, कंचन गुप्ता व डीवी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।