Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में एसएसपी का ट्रैफिक निरीक्षण, जाम से राहत के लिए दिए...

जौनपुर में एसएसपी का ट्रैफिक निरीक्षण, जाम से राहत के लिए दिए सख्त निर्देश

जौनपुर। जनपद में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेसीज चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा और वाजिदपुर तिराहा सहित अन्य मार्गों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण और आमजन की सुविधाओं का जायजा लिया।

एसएसपी ने सड़कों पर खड़े अनावश्यक वाहनों, अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात पुलिस को चौराहों पर बेहतर संचालन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, स्कूल और बाजार इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने रोडवेज परिसर का निरीक्षण कर एआरएम के साथ यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बसों के संचालन, पार्किंग व्यवस्था और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने कहा कि जनपद में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।