Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
Homeअपना जौनपुरगांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली स्वच्छता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली स्वच्छता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

पुलिस कार्यालय में महापुरुषों को श्रद्धांजलि, ईमानदारी से दायित्व निभाने पर जोर

जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद पुलिस कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता, सत्यनिष्ठा तथा देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, सादगी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्शों को दैनिक जीवन और कार्यप्रणाली में अपनाकर राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और अनुशासन के साथ करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी कार्यालय विवेक सिंह समेत पुलिस कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।