Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशDDU गोरखपुर को नैक मूल्यांकन में ए-प्लस मिलना सम्मान के साथ चुनौती...

DDU गोरखपुर को नैक मूल्यांकन में ए-प्लस मिलना सम्मान के साथ चुनौती भी : प्रो.राजेश

गोरखपुर. कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में आयोजित नैक उत्सव कार्यक्रम के दौरान कहा किगोरखपुर विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस मिलना अपने आप में एक सम्मान तो है ही और साथ ही चुनौती भी है. अब हमें और भी बेहतर कार्य के लिये तैयार रहना होगा. नैक विजिट के दौरान अंग्रेजी विभाग ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और गोरखपुर विश्वविद्यालय आगे चल कर नए और उत्कृष्ट संस्थानों में शुमार होगा. अंग्रेजी विभाग को अपनी पूरी क्षमता से काम करते हुए दूसरे देशों के एम्बेसी से टाइअप करने की ज़रूरत है. अंग्रेजी विभाग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए पूरी तरह समर्थ है. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशिष्ट पुरातन छात्र सेवानिवृत्त मुख्य विकास अधिकारी डी.डी. शुक्ला ने विश्वविद्यालय में बिताए हुए अपने पलों को साझा किया एवं अपने जीवन के अनुभवों को छात्रों से बाँटा. साथ ही उन्होंने बताया कि जब दिल में जज्बा हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती माँ.

कार्यक्रम के संयोजक एवं अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो.अजय कुमार शुक्ला ने नैक मूल्यांकन की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पूर्वांचल के लिए बड़ी उपलब्धि है. विद्यार्थियों को इस उपलब्धि और इससे होने वाले लाभों को समाज के बीच पहुँचाना होगा. नैक में अच्छा ग्रेड मिलने से यहाँ के शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी कैरियर एडवांसमेंट में मदद मिलेगी. इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आइक्यूसी के डायरेक्टर प्रोफेसर अजय सिंह ने नैक विजिट के दौरान के अपने अनुभवों को साझा किया. डीन प्रो नंदिता सिंह ने भी अपने विचार रखे. परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर के छात्र सिद्धार्थ उपाध्याय ने विश्वविद्यालय पर आधारित स्वरचित कविता का पाठ किया एवं अरजीता दुबे एवं आदर्श वर्मा ने नैक ग्रेड पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया. इस मौक़े पर नैक विजिट पर विभाग की गतिविधियों पर आधारित दस मिनट की एक डाक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई. इस कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर अवनीश राय ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं प्रोफेसर आलोक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम के दौरान नितेश सिंह, सत्यम कुमार, पियूष सिंह, संगम चतुर्वेदी, सोनल यादव, अकांक्षा तिवारी, पूजा मिश्रा, दिव्य प्रकाश, आकाश मिश्रा, आकाश पासवान, शिल्पा सिंह, अरजिता दुबे,पल्लवी पटेल, निधि सोनी, अंतिका यादव, अर्पिता सिंह आदि छात्रों ने विशेष योगदान दिया.