Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

विश्व के नंबर-2 जैवलिन थ्रोअर रोहित यादव के घर पहुंचे जगदीश सोनकर, परिवार का किया सम्मान

विश्व के नंबर-2 जैवलिन थ्रोअर रोहित यादव की उपलब्धि पर पूर्व विधायक जगदीश सोनकर उनके जौनपुर स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने परिवार को सम्मानित करते हुए रोहित की सफलता को प्रदेश और देश का गौरव बताया तथा गांव के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दिलाने का भरोसा दिया।
Homeअपना जौनपुरबिजली कटौती और गैस एजेंसियों की अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

बिजली कटौती और गैस एजेंसियों की अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

जौनपुर। अघोषित बिजली कटौती और गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया और जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए डा. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि मछलीशहर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जीवन प्रभावित हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के बावजूद 24 घंटे में महज 10 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है, जो जनता के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा कि उमस भरी गर्मी में लगातार बिजली कटौती से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस ने क्षेत्र में निर्बाध 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

गैस एजेंसियों पर अव्यवस्था को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एजेंसी संचालकों की मिलीभगत से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी हो रही है और बिचौलियों का दबदबा बढ़ गया है, जबकि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

जिला सचिव जब्बार अली सलमानी ने कहा कि बिजली, पानी और गैस सिलेंडर की समस्याएं सरकार की विफल नीतियों का परिणाम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई ने पहले ही गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है, ऊपर से बुनियादी सुविधाओं का संकट लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है।

धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मछलीशहर के अध्यक्ष मुहम्मद सैफ ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष आरिफ सलमानी ने किया।

इस दौरान एडवोकेट संतोष पांडेय, जयप्रकाश मिश्रा, राजकुमारी मिश्रा, मोहम्मद इब्राहिम, अफरोज अली, जगदीश श्रीवास्तव, इरशाद खान, जनार्दन दूबे, नन्हे शेख, रघुनाथ श्रीवास्तव, अनीस अली, शाहिद अली और कुर्बान अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।