Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशCM योगी ने की मुकेश अंबानी से मुलाकात, कहा- UP में कीजिए...

CM योगी ने की मुकेश अंबानी से मुलाकात, कहा- UP में कीजिए निवेश…

उत्तर प्रदेश की सरकार अपने यहां उद्योग लाने के लिए जोर-शोर से जुटी है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अर्थनगरी मुंबई पहुंचे हुए हैं. जहां वो लगातार उद्योग जगत के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं.

गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी से मुलाकात की. दोनों के बीच ये मुलाकात ताज होटल में हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुकेश अंबानी को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रण दिया. मुकेश अंबानी ने भी CM योगी को बुके देकर स्वागत किया.

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का कहना है कि उन्होंने फैसला किया सूबे में निवेश के लिए खुद जाकर लोगों से अपील करने की जरूरत है. इसलिए वो मुंबई पहुंचे हैं और इसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं. निवेशकों से आश्नासन मिल रहा है.

यूपी में मानवीय हस्तक्षेप जीरो

इससे पहले एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेशक बेफिक्र होकर उद्योग लगा सकते हैं. उन्होंने कहा कि आज की तारीख में हमारे यहां मानवीय हस्तक्षेप जीरो है. कोई आपके कार्य को हस्तक्षेप नहीं करेगा. आप सबको आमंत्रित करते हैं, हमारे राज्य में आइए और निवेश कीजिए. सुरक्षा की पूरी गारंटी सरकार लेगी. आप जिस दिन MoU साइन करेंगे उसी दिन से मुख्यमंत्री कार्यालय आपके समझौते को मॉनिटरिंग करेगा. कोई तीसरा हस्तक्षेप नहीं कर पाएगा.