Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशCM योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की मां के निधन पर जताया...

CM योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की मां के निधन पर जताया शोक

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि ‘एक बेटे के लिए मां पूरी दुनिया होती है. मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है. आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है. प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें.

बता दें कि शुक्रवार तड़के करीब 3.30 बजे प्रधानमंत्री की मां हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली. प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट कर इस दुखद समाचार की जानकारी दी. इसके बाद सोशल मीडिया पर हीरा बा को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया. केंद्रीय मंत्रियों, बीजेपी नेताओं समेत तमाम दल के माननीयों ने पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताया. यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी की मां को अपनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, ” प्रधान सेवक श्री नरेंद्र मोदी जी की जीवनदात्री माता जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. ईश्वर पूजनीय माता जी की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं स्वजनों को संबल प्रदान करें. दुःख की इस अपार घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रधानमंत्री जी के साथ हैं.

मायावती ने भी जताया शोक 
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी हीरा बा के निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की माता श्रीमती हीराबेन के निधन हो जाने की खबर अति-दुःखद। उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना. कुदरत उन्हें एवं उनके सभी चाहने वालों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

Tags: Ahemdabad, CM Yogi Adityanath, Gujarat, Heeraben Modi, Pm narendra modi

FIRST PUBLISHED : December 30, 2022, 07:36 IST