Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशBJP विधायक के आवास पर युवक ने लगाई फांसी

BJP विधायक के आवास पर युवक ने लगाई फांसी

  • दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी पुलिस तो फंदे से झूलता दिखा युवक

यूपी की राजधानी लखनऊ में बीजेपी विधायक के फ्लैट में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. ये घटना विधायक के हजरतगंज स्थित सरकारी आवास में देर रात हुई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर गई और फंदे से शव को नीचे उतारा. शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि परिवारिक कलह में युवक ने आत्महत्या की है. फिलहाल, जांच-पड़ताल की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

बता दें कि पूरी घटना लखनऊ की बीकेटी सीट से विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास की है. देर रात हजरतगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि उनके आवास पर एक युवक ने फांसी लगा ली है. आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. ऐसे में किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई. अंदर देखा तो एक युवक फांसी के फंदे से झूल रहा था. जिसके बाद पुलिसवालों ने उसे नीचे उतारा.