जौनपुर धारा,खेतासराय। नगर के अल्जफर हॉस्पिटल के सामने बीती रात्रि एक अनियंत्रित स्कार्पियों ने वहां पर खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए पलट गई। जिससे गाड़ी में मौजूद ड्राइवर समेत 6 लोग घायल हो गए। उन्हें निजीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उनकी हालत ख़तरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों में पाँच महिलाएं शामिल है। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मजडीहा निवासी गुड्डू यादव पुत्र राधेश्याम के बहन की तबीयत खराब थी। मंगलवार रात वो अपने पड़ोसी की स्कॉर्पियो लेकर बहन का इलाज कराने खेतासराय थाना क्षेत्र स्थित जैगहां गए थे। बताया जा रहा है कि वहां से लौटते वक्त देर रात खेतासराय कस्बा स्थित अल जफर हॉस्पिटल के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो और वेन्यू कार से टकरा गई और पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो चला रहा गुड्डू, वाहन मालिक अच्छेलाल यादव की पत्नी शीला देवी समेत वाहन सवार सभी लोग घायल हो गए। एसएचओ दीपेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में घायलों के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उन लोगो की हालत खतरे से बाहर है।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
6 Injured : अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, 6 लोग घायल


