
जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के शास्त्री नगर निवासी पत्रकार विद्याधर राय ‘विद्यार्थी ‘ व नीतू राय के पुत्र शाश्वत राय का दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित किरोड़ीमल कालेज में राजनीति विज्ञान में परास्नातक करने के लिए दाखिला मिलने पर परिजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। शाश्वत ने प्रारम्भिक शिक्षा नगर के रुहट्टा स्थित होली चाइल्ड एकेडमी, हाईस्कूल व इण्टर सिद्दीकपुर स्थित मां दुर्गा विद्यालय से पूरी करने के पश्चात दिल्ली यूाfनवर्सिटी के दयाल सिंह कालेज से ग्रेजुएशन किया। तत्पश्चात राजनीति विज्ञान में परास्नातक करने के लिए सीयूईटी की परीक्षा में शामिल हुए, प्राप्त अंकों के आधार पर डीयू के प्रतिष्ठित किरोड़ीमल कालेज में प्रवेश पाने में सफल रहे। शाश्वत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व अन्य परिजनों सहित गुरुजनों एवं मित्रों को दिया।

