जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक जिलामंत्री शिवकुमार यादव की अध्यक्षता में त्रिलोचन महादेव शिवमंदिर स्थित कम्पोजिट विद्यालय पर संपन्न हुई। बैठक का संचालन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक सभी पदाधिकारी/न्याय पंचायत प्रभारी उपस्थित रहे। जिलामंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रांतीय संघ ने 19 जुलाई को एक लाख सफाई-कर्मचारियों के माध्यम से प्रदेश में 1 लाख पौध के रोपण का निर्णय लिया है। सफाई कर्मचारी संघ जौनपुर ने 3040 पौधे के प्रत्येक राजस्व ग्रामों में लगाए जाने हेतु लक्ष्य लिया गया है। इस अवसर पर उन्होने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं वृक्ष की वजह से मौसमी दशाएं हमारे अनुकूल बनी रहती हैं। वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर वृक्ष की कमी होने की वजह से पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की चपेट में है। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष भानु प्रताप यादव, ब्लॉक मंत्री प्रवीण दुबे, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजबहादुर यादव, न्याय पंचायत प्रभारी राजकुमार राजभर, न्याय पंचायत प्रभारी राजेश यादव, न्याय पंचायत प्रभारी ईश्वर लाल यादव, न्याय पंचायत प्रभारी रामचंद्र मौर्य, न्याय पंचायत प्रभारी गुलाबचन्द, न्याय पंचायत प्रभारी धर्मेंद्र कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Jaunpur News : ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लिया पौधरोपण का संकल्प


