― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेश19 सिंतर को आएगी एलएलबी की प्रथम मेरिट लिस्ट

19 सिंतर को आएगी एलएलबी की प्रथम मेरिट लिस्ट

मेरठ. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए जिन छात्र-छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय की मुख्य वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराया था. वह सभी प्रवेश प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे सभी स्टूडेंट्स की प्रथम मेरिट सूची विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 19 सितंबर की शाम को जारी की जाएगी. जिसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा वेबसाइट पर सर्कुलर जारी कर दिया गया है.

विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह द्वारा जो वेबसाइट पर सर्कुलर जारी किया गया है. उसके अनुसार 20 सितंबर से 22 सितंबर के बीच तीन दिन तक छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर स्थित लॉ डिपार्टमेंट में प्रवेश संबंधित सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर सकते हैं. प्रवेश लेने के लिए छात्र-छात्राओं को अपनी लॉगिन आईडी से अपना पंजीकरण फार्म ऑफर लेटर डाउनलोड करना होगा. जिसके बाद संबंधित विभाग में जाकर वह जमा कर सकते हैं.

इन दस्तावेजों की जरूरत
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विभिन्न आवश्यक कागजों को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं. जिसमें शैक्षिक प्रमाण पत्र, आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र, मूल निवास, आधार कार्ड सहित सभी प्रकार की प्रमाण पत्र की छाया प्रतिलिपि अनिवार्य है. उसके बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी.

परेशान ना हो स्टूडेंट्स
विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई मेरिट में अगर वरीयता के अनुसार स्टूडेंट के नाम ना आए. उन सभी स्टूडेंट को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. क्योंकि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इसके बाद द्वितीय मेरिट एवं ओपन मेरिट भी जारी की जाएगी. जिसमें वह प्रवेश प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं. हालांकि जिन छात्र-छात्राओं का मेरिट में नाम आ गया है. अगर वह प्रवेश नहीं लेंगे. तो उन सभी को सिर्फ सीट रिक्त होने पर ओपन मेरिट में ही चांस मिल पाएगा. अधिक जानकारी के लिए छात्राएं विश्वविद्यालय के मुख्य वेबसाइट पर https://www.ccsuniversity.ac.in/ccsum/ विजिट कर सकते हैं.

Share Now...