Homeदेश14 जिलों की कुल 93 सीटों पर वोटिंग जारी

14 जिलों की कुल 93 सीटों पर वोटिंग जारी

Date:

Latest stories

Related stories

भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी

जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता

जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

बिजली विभाग के दावों की खुली पोल

जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।

सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश

जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
spot_imgspot_img

गुजरात चुनाव में दूसरे चरण के लिए 05 दिसंबर को मतदान हो रहा है। दूसरे चरण और अंतिम चरण में प्रदेश के 14 जिलों की कुल 93 सीटों पर वोटिंग जारी है। वोटरों में सुबह 8 बजे से ही उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अहमदाबाद में स्थित रानिप के 177 नंबर पोलिंग बूथ में अपना वोट डाला.

वोट डालने के बाद पीएम मोदी ने मीडिया से भी बात की. इस दौरान पीएम ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की. पीएम मोदी ने चुनाव आयोग की ओर से की गई व्यवस्थाओं के लिए आयोग को धन्यवाद दिया. लोकतंत्र के इस उत्सव को मनाने के लिए मतदाताओं को भी बधाई दी. प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात हिमाचल और दिल्ली के मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस उत्सव को बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया. पीएम मोदी ने लोकतंत्र के इस उत्साह के लिए देशवासियों का शुक्रिया अदा किया. चुनाव आयोग के सुव्यवस्थित इंतजामों के लिए बधाई दी. पीएम ने कहा कि उन्होंने पूरी दुनिया के भारत के लोकतंत्र की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम किया है. इसके लिए मैं उनका हृदय से अभिनंदन करता हूं. बीजेपी समर्थकों ने पोलिंग बूथ पर ढोल-नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया. पीएम मोदी के साथ वोट डालने को लेकर लोगों में काफी खुशी देखने को मिली. कुछ वोटर्स तो ऐसे भी थे जो सुबह से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का इंतजार कर रहे थे. पीएम मोदी ने 9 बजे के करीब अपना वोट डाला. वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री अपने भाई से मिलने उनके घर गए. भाई के घर से निकलने के बाद पीएम मोदी ने मीडिया से भी बात की.  इस चरण में गुजरात के 14 जिलों की कुल 93 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. दूसरे चरण की वोटिंग के लिए लगभग 26 हजार मतदान केंद्रों पर करीब ढाई करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. दूसरे चरण की 93 सीटों पर कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर कुल 788 उम्मीदवार मैदान में थे. जिनकी किस्मत EVM में बंद हो चुकी है. पहले चरण में 01 दिसंबर को मतदान हुआ था. चुनाव के नतीजे 08 दिसंबर को आएंगे.

Share Now...

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here