Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeदेशहिमाचल प्रदेश में श्रद्धा को मारना चाहता था आफताब

हिमाचल प्रदेश में श्रद्धा को मारना चाहता था आफताब

दिल्ली के दिल दहला देने वाले श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब की पुलिस रिमांड का आज आखिरी दिन है. पुलिस अभी तक सबूत तलाशने में ही जुटी हुई है. सबूतों की तलाश में पुलिस की टीमें अभी हाथ-पांव मारने में जुटी हैं. आफताब ने कोर्ट को बताया कि उसने गुस्से में श्रद्धा की हत्या की थी जबकि पुलिस का मानना है कि उसने पूरी प्लानिंग के तहत मर्डर किया था और इसके लिए वह काफी दिनों से साजिश रच रहा था. इस बीच पुलिस को हिमाचल प्रदेश से अहम सुराग हाथ लगा है.

पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा की हत्या करने से पहले आफताब उसे लेकर हिमाचल प्रदेश गया था. आफताब वहीं श्रद्धा का कत्ल करना चाहता था. वह श्रद्धा को भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर लेकर जाने का प्रयास कर रहा था. वह हिमाचल के कसोल से 30 किलोमीटर आगे तोष गया था. यहां सुनसान जगह नहीं मिलने पर वह कसोल के 180 किमी और आगे, कांगड़ा के बीड़ गया था. पुलिस को इस बात की जानकारी श्रद्धा के इंस्टाग्राम पोस्ट से हुई है. हिमाचल में श्रद्धा और आफताब कहां ठहरे थे, पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है लेकिन श्रद्धा के इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चलता है की दोनों बीड़ के गार्डन कैफे गए थे. वहां श्रद्धा ने कैफे में फोटो भी क्लिक की थी. जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच बीड़ में झगड़ा भी हुआ था. पुलिस अब इन्हीं सबूतों को जुटाने का प्रयास कर रही है. इसके अलावा पुलिस मुंबई में भी सबूत तलाश करने में जुटी है. श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने कहा कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आफताब अब भी पुलिस को गुमराह कर रहा है और इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. श्रद्धा के पिता ने कहा कि आफताब लगातार उनकी बेटी को ब्लैकमेल करता रहा, उसे डरा-धमकाकर रखता था. उन्होंने कहा कि वह (आफताब) श्रद्धा को साफ शब्दों में कहता था कि उसे मार डालेगा. श्रद्धा के पिता ने दावा किया कि आफताब का परिवार भी इस केस में शामिल है.