सोनभद्र। हिंडाल्को कंपनी ने बुधवार को सीएचसी में चिकित्सकों को सम्मानित करके डॉक्टर्स-डे मनाया। दुद्धी सीएचसी में अधीक्षक डॉ.शाह आलम अंसारी, डॉ.विनोद सिंह, डॉ.प्रकाश जायसवाल, डॉ.राजेश सहित अन्य चिकित्सकों को सप्रेम भेंट कर हिंडाल्को के शिबा मोहापात्रा, अनिल झा रेनुकूट क्लस्टर सीएसआर हेड, सुभाशिष चक्रवर्ती व रमाकांत शर्मा रेनुकूट सीएसआर क्षेत्र अधिकारी ने डाक्टर्स डे की बधाई दी। इन लोगों ने डॉक्टरों से कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीज के परिजनों को डाक्टर से काफी आशाएं होती हैं और वह कामना करती हैं कि डॉक्टर मरीजों की आशाओं पर खरा उतरे। इस अवसर पर दिनेश यादव, हरिहर यादव आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
हिंडाल्को ने डॉक्टर्स-डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित

Previous article
Next article

