― Advertisement ―

spot_img

आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की आवश्यकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीद सीमित करने की अपील ने देश में आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की बहस को तेज कर दिया है। यह संपादकीय सर्राफा बाजार, विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रीसाइक्लिंग मॉडल और लाखों कारीगरों के रोजगार पर इसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
Homeउत्तर प्रदेशहाईकोर्ट : विवादित बयान के  मामले में विधायक अब्बास को मिली राहत

हाईकोर्ट : विवादित बयान के  मामले में विधायक अब्बास को मिली राहत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विवादित बयान दिए जाने के मामले में मिली अंतरिम राहत बढ़ा दी है। कोर्ट ने कहा है कि 14 दिसंबर तक इस मामले में  अब्बास के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति समित गोपाल ने अब्बास अंसारी की याचिका पर दिया है। इसके पूर्व मामले की सुनवाई शुरू होते ही कोर्ट ने याचिका में दाखिल जवाबी  हलफनामा और प्रत्युत्तर हलफनामा न प्रस्तुत हो पाने की वजह से सुनवाई को टाल दिया और अब्बास को मिली अंतरिम राहत को 14 दिसंबर के लिए बढ़ा दिया।
अब्बास की तरफ से अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय उपस्थित हुए। फिलहाल अब्बास अंसारी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

जबकि सरकारी भूमि पर गोदाम बनाकर सरकार से छह करोड़ रुपये अवैध अनुदान लेने के मामले में मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्सा अंसारी की भी पांच दिसंबर तक राहत बरकरार रखी है। सरकारी अधिवक्ता ने कहा कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं जबकि अफ्सा अंसारी के दोनों भाइयों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। अफ्सा की जांच चल रही है। इस पर कोर्ट ने अफ्सा के दोनों भाइयों के खिलाफ याचिका खारिज कर दी। मामले में इन तीनों लोगों के खिलाफ गाजीपुर के नंदगंज थाने में धोखाधड़ी और अवैध रूप से सरकारी पैसा हासिल करने के आरोप में प्राथमिकी द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विवादित बयान दिए जाने के मामले में मिली अंतरिम राहत बढ़ा दी है। कोर्ट ने कहा है कि 14 दिसंबर तक इस मामले में  अब्बास के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति समित गोपाल ने अब्बास अंसारी की याचिका पर दिया है। इसके पूर्व मामले की सुनवाई शुरू होते ही कोर्ट ने याचिका में दाखिल जवाबी  हलफनामा और प्रत्युत्तर हलफनामा न प्रस्तुत हो पाने की वजह से सुनवाई को टाल दिया और अब्बास को मिली अंतरिम राहत को 14 दिसंबर के लिए बढ़ा दिया।

अब्बास की तरफ से अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय उपस्थित हुए। फिलहाल अब्बास अंसारी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। जबकि सरकारी भूमि पर गोदाम बनाकर सरकार से छह करोड़ रुपये अवैध अनुदान लेने के मामले में मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्सा अंसारी की भी पांच दिसंबर तक राहत बरकरार रखी है। सरकारी अधिवक्ता ने कहा कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं जबकि अफ्सा अंसारी के दोनों भाइयों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। अफ्सा की जांच चल रही है। इस पर कोर्ट ने अफ्सा के दोनों भाइयों के खिलाफ याचिका खारिज कर दी। मामले में इन तीनों लोगों के खिलाफ गाजीपुर के नंदगंज थाने में धोखाधड़ी और अवैध रूप से सरकारी पैसा हासिल करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है।

Share Now...