Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeउत्तर प्रदेशहरदोई का ‘थप्पड़बाज़’ दारोगा, इंसाफ के बदले देता है थप्पड़

हरदोई का ‘थप्पड़बाज़’ दारोगा, इंसाफ के बदले देता है थप्पड़

हरदोई. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस से इंसाफ मांगना बेहद मुश्किल भरा काम हो गया है. यहां न्याय के लिए गुहार पर कोतवाल से थप्पड़ खाने को मिलता है. लापता पिता का शव नहर में मिलने के बाद जब पीड़ित अफसर से न्याय की गुहार लगाने आए तो शहर कोतवाल ने पीड़ित के थप्पड़ जड़ दिया, जिससे वो नाले के किनारे जा गिरा और उसके मुंह से खून आ गया. घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जो अब वायरल हो रहा है.

दरअसल पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम मझिया बखरिया निवासी रामेश्वर पुत्र बुद्धा का 10 दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था. इसके बाद वो लापता हो गए. उनके परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद रामेश्वर की गुमशुदगी की एफआईआर थाने में लिखाई थी. पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में शिथिलता दिखाई और कोई फौरी कार्यवाही न करते हुए मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया. शनिवार को रामेश्वर का शव जनपद लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र के एक गांव निकट नहर में मिला. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पोस्टमार्टम के बाद जब पुलिस का रवैया परिजनों ने लापरवाह देखा तो अफसर की चौखट पर न्याय की गुहार लगाने हरदोई क डीएम चौराहे पहुंचे थे. परिजनों का आरोप है पुलिस अगर पहले ही विपक्षीगण को हिरासत में लेकर पूछताछ करते तो शायद रामेश्वर को बचाया जा सकता था. पीड़ित परिवार न्याय की गुहार में अफसरों की चौखट पर न्याय पाने के लिए पहुंचा था, लेकिन जैसे ही वह लोग DM चौराहे पर पहुंचे, शहर कोतवाल संजय कुमार पांडे पुलिस बल के साथ वहां पर पहुंच गए. आरोप है जिसके बाद उन्होंने आए हुए पीड़ित परिजनों के साथ मारपीट भी की है. कोतवाल संजय पांडे का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह पीड़ित परिजन के थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. थप्पड़ इतनी जोर का था कि पीड़ित जमीन पर दूर जा गिरा और उसके मुंह से खून रिसने लगा.

पुलिस ने साधी चुप्पी
हालांकि, अभी पुलिस अफसरों की तरफ से किसी भी तरह की कोई जवाब नहीं आया है, लेकिन एक सवाल बड़ा जरूर उठ रहा है कि क्या हरदोई पुलिस से अब न्याय मांगना भी कोई गुनाह हो गया है. पुलिस अधिकारी मामले में चुप हैं.