Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशस्टंटबाजी करना पड़ा भारी, कटा 18,500 रुपए का चालान

स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, कटा 18,500 रुपए का चालान

नोएडा. नोएडा में हीरोपंती का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बाइक सावर नोएडा के फेज-2 स्थित ककराला चौकी के सामने ही स्टंट कर रहा है. वो पहले बाइक को लहराते हुए चौकी के सामने से निकलता है, इसके बाद एक पहिए पर बाइक चलाता है. इसका दूसरा साथी वीडियो को बना रहा है. वीडियो की रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया.

वीडियो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर जांच पड़ताल की. वीडियो सही मिलने पर गाड़ी नंबर UP16DK8851 के आधार पर 18 हजार 599 रुपए का चालान किया गया है. बाइक चलाने वाले स्टंटबाज की तलाश की जा रही है. इससे पहले भी नोएडा में बाइक पर स्टंट करने के कई वीडियो वायरल हुए थे, लेकिन चौकी के सामने स्टंट करने का ये वीडियो पहली बार ही सामने आया. वीडियो 14 सेकेंड का है. लाल रंग की बाइक पर एक युवक बिना हेलमेट पहले चौकी के सामने से बाइक लहराता है, फिर स्टंट करता है. इसे रील में स्लो मोशन में डाला गया. बाइक स्वामी के पिता का नाम इकबाल है. डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने कहा कि जारी निर्देशों के तहत स्टंटबाजी करने वालों के विरूद्ध अब और सख्ती बरती जाएगी. वाहनों से स्टंट करने वाले व्यक्तियों का नियमानुसार चालान तो होगा ही साथ ही आरसी व डीएल को निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी. शहर में स्टंटबाजो पर लगातार ट्रैफिक पुलिस नकेल कस रही है.