मेरठ. पश्चिम उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो यहां आम बोलचाल में चौपाल शब्द का अधिक उपयोग किया जाता है. कोई भी निर्णय हो या कोई भी डिबेट करनी हो तो चौपाल आयोजित की जाती है. यही चौपाल अब आपको मेरठ से संबंधित विभिन्न ऐतिहासिक स्थल और पौराणिक स्थलों के विवरण एक स्थान पर पेंटिंग से कराएगी. दरअसल मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा एमडीए परिसर में ही एक चौपाल नाम से आर्ट गैलरी विकसित की है. मेरठ विकास प्राधिकरण की एक अनोखी पहल भी देखने को मिली. उन्होंने इस चौपाल का उद्घाटन प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं से अलग ही अंदाज में कराया. उद्घाटन के समय कोई औपचारिकता नहीं बल्कि जैसे ही प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस गैलरी के अंदर प्रवेश किया. आम लोगों के लिए भी इसकी एंट्री खोल दी गई. इस पहल की सभी लोग प्रशंसा करते हुए नजर आ रहे हैं.
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
स्कूली बच्चों से कराया आर्ट गैलरी का उद्घाटन

Previous article
Next article

