Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशसुरेश खन्ना बने जीएसटी काउंसिल के मंत्री समूह के संयोजक 

सुरेश खन्ना बने जीएसटी काउंसिल के मंत्री समूह के संयोजक 

लखनऊ(पीएमए)। उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को माल एवं सेवाओं पर कर (जीएसटी) की दरों में संशोधन के लिए जीएसटी काउंसिल द्वारा गठित मंत्रियों के समूह (जीओएम) में संयोजक नामित किया गया है। जीएसटी काउंसिल द्वारा जीओएम में आंशिक संशोधन करते हुए इसे पुनर्गठित किए जाने से संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसमें सुरेश खन्ना को अहम जिम्मेदारी प्रदान की गई है। काउंसिल की विभिन्न बैठकों में सुरेश खन्ना के द्वारा दिए गए जरूरी सुझावों को देखते हुए उन्हें संयोजक नामित किया गया है। इससे पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई जीओएम के संयोजक थे। उल्लेखनीय है कि जीएसटी काउंसिल जनहित में समय-समय पर कर की दरों में संशोधन करता रहता है। इसके लिए मंत्री समूह का गठन किया गया है। पुनर्गठित जीओएम में सुरेश खन्ना संयोजक होंगे, जबकि गोवा के परिवहन मंत्री मॉविन गोडिन्हो, बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्थान के शहरी विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल, पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रमा भट्टाचार्य, कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा और केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल सदस्य होंगे।