Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसुख भौतिक संसाधनों में नहीं, अच्छे लोगों की संगति में है :...

सुख भौतिक संसाधनों में नहीं, अच्छे लोगों की संगति में है : फादर पी विक्टर

  • काशीरत्न फादर पी विक्टर के पुरोहिताभिषेक की 28वीं वर्षगाँठ मनाई गई

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर के पुरोहिताभिषेक की 28वीं वर्षगाँठ मनाई गई। इसके उपलक्ष्य में विद्यालय में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। 28 वर्ष पूर्व आज ही के दिन फादर के चाचा विशप प्रâांसिस द्वारा फादर को पुरोहित के रूप में अभिषिक्त किया गया। कन्याकुमारी के नायर कोयल गाँव में माता विंसेंट मेरी एवं पिता पीटर के घर जन्मे फादर पी विक्टर ने अपना पौरोहित्य जीवन काशी धर्मप्रान्त को ही समर्पित कर दिया। पुरोहित के साथ ही साथ फादर का जीवन शिक्षा एवं पर्यावरण को समर्पित रहा। फादर ने काशी के अतिरिक्त गाजीपुर एवं जौनपुर में लाखों वृक्ष लगवाए और बच्चों को उपहार के रूप में पौधे प्रदान करते रहे। फादर के पुरोहिताभिषेक की 28वीं वर्षगाँठ पर विद्यालय परिवार ने शुभकामना प्रस्तुत किया। इस अवसर पर फादर के दीर्घ जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवस्ार पर विद्यालय की अध्यापिका समीना फारूकी ने पुष्प-गुच्छ देकर फादर को सम्मानित किया। दीप्ती कश्यप ने सुमधुर भजन गाया। परवेज अहमद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपने वक्तव्य में फादर ने कहा कि पुरोहित का जीवन आसान नहीं होता यह कठोर तपस्या का जीवन होता है। पुरोहित को धर्म एवं समाज के कार्य के लिए स्वयं को अर्पित करना होता है। उसका अपना व्यक्तिगत कुछ भी नहीं होता। फादर ने कहा कि व्यक्ति सुख की तलाश करता है पर सुख भौतिक संसाधनों में नहीं अपितु अच्छे लोगों के संग में होता है। अच्छे लोगों का संग ईश्वर के मार्ग में प्रेरित कर वास्तविक सुख प्रदान करता है। पुरोहित अपने आचरण द्वारा समाज को दिशा एवं दशा प्रदान करता है और सन्मार्ग के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर अध्यापक परवेज अहमद एवं अध्यापिका प्रियंका श्रीवास्तव ने कुशल मंच संचालन किया।