Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरपूर्व पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने किया जन सम्पर्क

पूर्व पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने किया जन सम्पर्क

  • बीजेपी प्रत्याशी गीता जायसवाल व सभासद संदीप जायसवाल के लिए मांगा वोट

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष गीता जायसवाल ने नगर के वार्ड नम्बर पन्द्रह में जनसम्पर्क किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व अभियान चलाया गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अध्यक्ष समेत सभी सभासदों को भारी बहुमत से जीत दिलाकर नगर पालिका भेजें। नगर के जनकल्याणकारी योजनाओं के सुचारु संचालन हेतु भाजपा की जीत आवश्यक है तभी ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास का पहिया दौड़ेगा। इस दौरान प्रमुख रुप से हर्षचन्द्र जायसवाल, राजू गुप्ता, संदीप जायसवाल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।