Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeदेशसीएम शिवराज निशाने परआने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम ने किया जुबानी हमला

सीएम शिवराज निशाने परआने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम ने किया जुबानी हमला

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मंदिर की आकार में जन्मदिन का केक पर सियासत गरमा गई है. सीएम शिवराज सिंह चौहान के निशाने परआने के बाद अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जुबानी हमला बोल दिया है. नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर वार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी आड़े हाथ लिया है. गृहमंत्री ने कमलनाथ और राहुल गांधी को चुनावी हिंदू बताया है. उन्होंने कहा, जब-जब चुनाव आते हैं इन लोगों को मंदिर याद आ जाता है. ये लोग चुनावी हिंदू हैं. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कमलनाथ द्वारा इस तरह का केक काटना मंदिरों को ध्वस्त करने वाले मोहम्मद गौरी और महमूद गजनवी की याद दिलाता है. उन्होंने कहा कि, ये सनातन धर्म के होने का दावा करते हैं और हनुमान जी की मुर्ती का जन्मदिन केक बनाकर टुकड़े-टुकड़े कर देते हैं. उन्होंने कहा ये कमलनाथ की मानसिकता दिखाता है और हिंदू धर्म के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

हिंदू धर्म का अपमान किया है- नरोत्तम मिश्रा

नरोत्तम मिश्रा ने इसी दौरान राहुल गांधी पर वार करते हुए कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने कहीं मंदिर का दौरा नहीं किया लेकिन मध्य प्रदेश में आते ही धर्म का नया विवाद खड़ा कर दिया. ये लोग धर्म का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं जिसे स्वीकारा नहीं जाएगा.

माफी मांगे कमलनाथ- बीजेपी

वहीं, कांग्रेस की ओर से इस पूरे मुद्दे पर बयान जारी कर कहा है कि, बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से डर रही है इसलिए इस तरह के बाते उठा रही है. दरअसल, बुधवार 16 नवंबर को एक वीडियो देखने को मिला था जिसमें कमलनाथ एक केक काटते दिख रहे हैं. ये केक मंदिर के आकार में था जिसपर हनुमान की तस्वीर बनी हुई थी. बीजेपी ने इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया है. साथ ही कमलनाथ से मांफी मांगने की मांग की है.