Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशसभी के लिए काफी लाभदायक है होली से सम्बंधित ये खबर

सभी के लिए काफी लाभदायक है होली से सम्बंधित ये खबर

मेरठ. आप सभी होली के रंग में रंगना चाहते हैं, लेकिन आंखों में रंग जाने को लेकर काफी चिंतित हैं. दरअसल आंखों में रंग जाने के कारण अनेकों प्रकार की परेशानी होती है. ऐसे सभी लोगों के लिए यह खबर काफी लाभदायक है. अगर आपकी आंखों में रंग चला जाए, तो उसको रगड़ने के बजाय धीरे-धीरे पानी के छींटे मारें. इससे आंखों में इंफेक्शन होने का खतरा कम होगा. मेरठ मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग की स्पेशलिस्ट डॉ. अलका गुप्ता ने बताया कि कई बार आंखों में रंग जाने के कारण लोग बेहद लापरवाही बरतते हैं. इससे उनकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आपकी आंखों में अधिक जलन और दर्द होना शुरू हो जाए, तो संबंधित आई एक्सपर्ट को जल्द से जल्द दिखाएं.

मसलने के बजाय मारे पानी की छींटे मारें
डॉ. गुप्ता ने कहा,’अक्सर देखा जाता है कि लोग आंखों में रंग जाने के बाद पानी से धोते हुए आंखों को मसलने लगते हैं. आंखों के मचलने के कारण कई बार केमिकल के रंग आंखों के अंदर तक जख्म बना देते हैं. इससे उपचार करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.’ साथ ही कहा कि होली में अगर आप की आंखों में रंग चले गए हैं, तो आप सबसे पहले अपने हाथों को अच्छे से साफ करें. जब हाथ साफ हो जाए, तो पानी की छींटे धीरे-धीरे मारना शुरू करें. ऐसा करने से आपकी आंखों में भरा रंग आसानी से निकल जाएगा.