Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशसड़क किनारे रखे ईंट के ढेर में टकराई पल्सर, युवक की मौत

सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर में टकराई पल्सर, युवक की मौत

जौनपुर धारा,सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारो खुर्द में आज गुरुवार को अल सुबह शादी समारोह से लौट रहे युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। सड़क दुर्घटना में मृतक युवक की शिनाख्त डुमरडीहा गाँव के चौकीदार के पुत्र के रूप में हुई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शंकर पुत्र छोटू धारीकर निवासी ग्राम डुमडीहा थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ने सूचना दिया कि उनका पुत्र अमर पुत्र शंकर उम्र 28वर्ष अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से कल्लू पुत्र रवि कुमार के साथ ग्राम मनबसा में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 4जून की शाम को घर से गया था। वैवाहिक कार्यक्रम से वापस आते समय ग्राम झरो खुर्द में सड़क के किनारे रखे ईंट के ढेर में टकरा गया और अमर सिंह को सिर में चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा कल्लू पुत्र रवि कुमार घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उपचार हेतु सीएससी दुद्धी एंबुलेंस से भिजवाया गया। जहाँ घायल युवक का इलाज चल रहा हैं, वहीं पुलिस मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई हैं।