Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति बैठक में डीएम का जोर, बीईओ को रोज 5 स्कूलों के निरीक्षण के निर्देश

जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम सैमुअल पॉल एन. ने बीईओ को प्रतिदिन पांच विद्यालयों का निरीक्षण करने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeउत्तर प्रदेशशामली में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की...

शामली में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

शामली. उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के चार लोग कार में सवार होकर घर जा रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और उसमें सवार बुजुर्ग दंपति सहित बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है. हादसे की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतको के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी.

दरअसल, मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र के पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे 709AB का है, जहां पर सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तीनों मृतक पिता, माता व बेटा है, जो कि शामली जनपद के कस्बा कैराना के ब्लॉक कॉलोनी के रहने वाले है. आसपास के लोगों ने बताया कि डिवाइडर से कार टकराने की वजह से यह हादसा हुआ. हादसे में पुत्रवधू की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिसे कैराना सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया है. वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.