Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
Homeअपना जौनपुरविचित्र शिशु को प्रसूता ने दिया जन्म, बना कौतूहल का विषय

विचित्र शिशु को प्रसूता ने दिया जन्म, बना कौतूहल का विषय

  • नवजात शिशु का नाक, कान न होने से हतप्रभ हो गए लोग

जौनपुर धारा, खेतासराय। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर गुरुवार को एक प्रसूता जो ऐसे बच्चे का जन्म दिया। जो क्षेत्र में कौतूहल का विषय बन गया। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चायें होने लगी।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को मवई गाँव निवासी चंद्रसेन की पुत्री सीमा चौहान को प्रसव पीड़ा शुरू हुआ तो स्वजनों ने पीएचसी सोंधी लेकर पहुँचे। जहाँ गुरुवार की दोहपर प्रसव हुआ तो एक ऐसे बच्चे जन्म दिया की लोग हतप्रभ हो गए। नवजात बच्चे के पास न तो कान है न ही नाक है, बडी-बडी आँख होने के साथ-साथ जन्म के समय से ही दाँत है। उसके शरीर पर लाल रंग की दरारें भी पड़े हुए है। हालांकि स्वजनों ने नवजात शिशु को लेकर घर चले गए। डिलेवरी के पश्चात बिना नाक, कान के बच्चे को देख लोग हतप्रभ रह गए जो क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है।