Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरएसयूवी की चपेट में आने से बाइक सवार अध्यापक की मौत

एसयूवी की चपेट में आने से बाइक सवार अध्यापक की मौत

  • पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित पब्लिक इंटर कालेज के समीप तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद घायल को राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले पोस्ट मार्टम भेज दिया। आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के बुढापुर कुतुब अली गांव निवासी 40वर्षीय बृजभान यादव पुत्र स्व पारस नाथ अध्यापक थे। आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के ओरिल गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में अध्यापन कार्य करते थे। वहीं नगर के कौड़ियां गांव स्थित अम्बेडकर मूर्ति के समीप किराये के मकान में परिवार संग रहते रहें। बताया जाता है कि गुरुवार को छुट्टी के बाद बाइक से घर हेतु निकले। पब्लिक स्कूल के पास कार की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं गाड़ी व चालक पुलिस हिरासत में हैं। मृतक कों दो बेटियां हैं। वहीं पत्नी पेट से है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।