Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशवरिष्ठ नागरिकों को बच्चों से गुज़ारा भत्ता का हक है : सचिव...

वरिष्ठ नागरिकों को बच्चों से गुज़ारा भत्ता का हक है : सचिव जि़ला विधिक प्राधिकरण

जौनपुर धारा,सोनभद्र। गुरुवार 29मई को समाज कल्याण विभाग सोनभद्र द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र, शैलेंद्र यादव ने निरीक्षण कर वरिष्ठ नागरिकों के बीच विधिक जागरूकता का आयोजन करते हुए उनके अधिकारों की जानकारी दी। मौके पर 45 वृद्ध पाये गये। न्यायाधीश आवासितों से सामुदायिक भाव से मिले और उनका हाल जाना। इस दौरान एडीजे ने वयोवृद्ध नागरिकों को वयोवृद्धता से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय मैड्रिड कार्य योजना से अवगत कराया। अभिभावकों, वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए यह भी बताया कि माता-पिता, दादा-दादी को उनके बच्चों से आवश्यकता अनुसार गुजारा भत्ता दिलाने की व्यवस्था का भी प्राविधान है। वरिष्ठ नागरिकों के भरण- पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के प्राविधानों, वृद्धावस्था पेंशन एवं चिकित्सा सुविधाओं के प्रति उन्हें जागरूक भी किया। इसके अलावा इसके निरीक्षण के दौरान समक्ष आयीं कमियों में सुधार हेतु वृद्धाश्रम के नियंताओं को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र शैलेन्द्र यादव के साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।