Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेश...राम जन्मभूमि मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी

…राम जन्मभूमि मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद से हड़कंप मच गया. यह धमकी गुरुवार सुबह मनोज नाम के एक शख्स को फोन कर दी गई.

मनोज कुमार अयोध्या के रामलीला सदन का रहने वाला है और मौजूदा समय में प्रयागराज में रह रहा है. फिलहाल पुलिस की टीम धमकी देने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो चुकी है. दरअसल मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि सुबह लगभग पांच बजे उसे एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाले शख्स ने बताया कि वह दिल्ली से बोल रहा है और अगले पांच घंटे में गुरुवार सुबह दस बजे तक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा. इस सूचना के बाद धमकी देने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद अयोध्या की सर्विलांस टीम एक्टिव हो गई. अयोध्या पुलिस कॉल रिकॉर्ड के आधार पर फोन करने वाले शख्स की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है.  सूत्रों की माने तो पुलिस की एक टीम राममंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स की गिरफ्तारी के लिए निकल गई है. अयोध्या सिटी के एसपी मधुवन सिंह का कहना है कि यह मामला थाना रामजन्मभूमि अयोध्या का है. रामलला सदन के मनोज कुमार को सुबह पांच बजे एक फोन आया, जिसमें शख्स ने कहा कि वह दिल्ली से बोल रहा है और गुरुवार सुबह दस बजे तक रामजन्मभूमि को बम से उड़ा देंगे. इसकी सूचना मिलते ही मामला दर्ज किया गया और धमकी देने वाले शख्स की तलाश के लिए टीम गठि की गई.