Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशरामपुर में किसके सिर सजेगा ताज?

रामपुर में किसके सिर सजेगा ताज?

रामपुर विधानसभा सीट का नया विधायक कौन होगा, यह बृहस्पतिवार (आज) स्पष्ट हो जाएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। दोपहर तक परिणाम आ जाने का अनुमान है। इस सीट पर 10 उम्मीदवार हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के आकाश सक्सेना और सपा के आसिम राजा के बीच रहा है।

समाजवादी पार्टी ने रामपुर उपचुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। यहां दोबारा उपचुनाव कराने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखा है। आयुक्त को भेजे गए पत्र में सपा ने आरोप लगाया है कि रामपुर में चुनाव की निष्पक्षता तार-तार हुई है लिहाजा लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था की याद दिलाते हुए दोबारा चुनाव कराने की मांग की गई है। रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा इस बात का फैसला आज हो जाएगा। 05 दिसंबर को हुए मतदान के बाद बृहस्पतिवार को वोटों की गिनती होगी। दोपहर बाद तक चुनाव परिणाम आ जाएगा। चुनाव परिणाम आने के बाद पता चलेगा कि रामपुर में पहली बार कमल खिलता है या फिर आजम खां का वर्चस्व कायम रहता है।