Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
Homeउत्तर प्रदेश'मोदी जी, गैस सिलेंडर के दाम कम करो...', इन लोगों ने खून...

‘मोदी जी, गैस सिलेंडर के दाम कम करो…’, इन लोगों ने खून से लिखा खत

उत्तर प्रदेश के महोबा में घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर बुंदेली समाज के लोगों ने पीएम मोदी को खून से पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को कम करने की मांग की. होली से पहले घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों के बढ़ जाने से लोगों में काफी नाराजगी है.

बुंदेली समाज के लोगों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से खत लिखकर गैस के बढ़े दाम वापस लेने की अपील की है. स्थानीय लोगों ने ”गैस के बढ़े दाम वापस लीजिए” के नारे लगाए और प्रधानमंत्री से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया. बता दें, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पर 50 रुपये बढ़ाए गए हैं और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 350 रुपये का इजाफा किया गया है. इस साल कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है. 1 जनवरी को कीमतों में 25 रुपये बढ़ाए गए थे. यह 31वां मौका है, जब बुंदेली समाज के लोगों ने पीएम मोदी को अपने खून से खत लिखा है. बुंदेली समाज के महामंत्री डॉक्टर अजय बरसैया, शरद सेठ, ग्यासी लाल, मुन्ना सोनी, हरीओम निषाद, भूमित्र सोनी, जसवंत सिंह सेंगर, देवेन्द्र तिवारी, मुन्ना अहिरवार, कामता प्रसाद कुशवाहा, गुड्डू ताम्रकार, सुधीर दुबे, प्रेम चौरसिया, भागवत प्रसाद व हरगोविंद पाल आदी ने खत लिखने के लिए अपना खून दिया.