गोरखपुर। सहजनवां से दोहरीघाट के मध्य नई रेल लाइन बिछाने के संरेखण में पड़ने वाले भूमि के अर्जन से प्रभावित कास्तकारो को मुआवजा वितरण हेतु रेल प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक करते हुए सांसद बांसगाव ने निर्देश दिया कि रेल लाइन बिछाने के संरेखण में पड़ने भूमि के प्रभावित कास्तकारों को समय से तथा उचित मुआवजा का वितरण शीघ्रता से किया जाये। उन्होंने कहा कि इस कार्य की समीक्षा उनके द्वारा नियमित रूप से किया जायेगा, इसमें कहीं भी लापरवाही न होने पाये और सभी समस्याओ का समय से निराकरण करते हुए कार्यवाही पूर्ण करे। उन्होंने कहा कि इस कार्य को शीघ्र पूर्ण होने से आमजन को काफी लाभ मिलेगा। बैठक में रेलवे से मुख्य अभियंता निर्माण अखिलेश त्रिपाठी, डिप्टी चीफ इंजीनियर कृष्ण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील गौड़ आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
मुआवजा का वितरण शीघ्रता से किया जाये : सांसद


