Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशमहाप्रबन्धक ने किया रेलवे द्वारा प्रकाशित वॉल कैलेंडर-2023 का विमोचन

महाप्रबन्धक ने किया रेलवे द्वारा प्रकाशित वॉल कैलेंडर-2023 का विमोचन

जौनपुर धारा, गोरखपुर। महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे श्रीचन्द्र वीर रमण ने 30 दिसम्बर, 2022 को महाप्रबन्धक बैठक कक्ष, गोरखपुर में आयोजित एक बैठक के दौरान वर्ष-2023 हेतु वॉल कैलेण्डर का विमोचन किया। वॉल कैलेण्डर में पूर्वोत्तर रेलवे के ऐतिहासिक विरासत को सहेजे हुये रेल म्यूजियम को दर्शाया गया है। रेल म्यूजियम, गोरखपुर एवं आस-पास के लोगों में काफी लोकप्रिय है एवं भारतीय रेलवे के साथ-साथ पूर्वोत्तर रेलवे के गौरवशाली इतिहास समेटे हुये है। ज्ञातव्य है कि वॉल कैलेण्डर रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय है। कैलेण्डर में रेलकर्मियों के लिये राजपत्रित एवं निवर्जित अवकाश दर्शाया गया है। वॉल कैलेण्डर को अंग्रेजी एवं हिन्दी के तिथियों को समाहित करते हुये तैयार किया गया है।