Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशमहागिरजाघर की दीवार पर लिखा ऐसा श्लोक कि मच गया बवाल, भड़के...

महागिरजाघर की दीवार पर लिखा ऐसा श्लोक कि मच गया बवाल, भड़के हिंदूवादी संगठन

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कैंटोमेंट स्थित महागिरजाघर की दीवारों पर लिखे एक श्लोक ने इन दिनों हंगामा बरपा रखा है. हालात यह है कि हिंदूवादी संगठन इसको लेकर चर्च के बाहर विरोध के साथ-साथ कोर्ट में भी इसकी लड़ाई लड़ रहे हैं. यही नहीं, हिंदूवादी संगठनों ने यह भी ऐलान किया है कि चर्च की दीवारों से यदि इस विवादित श्लोक को नहीं हटाया गया तो जल्द ही इसको लेकर बड़ा आंदोलन होगा. दरअसल कैंटोमेंट स्थित महागिरजाघर के बाहर दीवार पर मंदिर के विनाश, ईसा कथन सबसे बड़ा प्रमाण और मंदिर के शुद्धिकरण की बात लिखी है. चर्च की दीवारों पर लिखे इन शब्दों को लेकर हिंदूवादी संगठनों में गहरी नाराजगी है. इनको हटाने को लेकर बवाल मचा है.

हिंदूवादी संगठन से जुड़े योगी आलोक ने बताया कि चर्च की दीवारों पर मंदिर के लिए ऐसे अशोभनीय टिप्पणी को नहीं हटाया गया तो जल्द ही हम बड़ा आंदोलन करेंगे. जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन धरने पर भी चर्च के बाहर बैठेंगे. बता दें कि, हिंदूवादी संगठन के इस बवाल के बाद फिलहाल मंदिर के विनाश वाले श्लोक को कागज से ढंक दिया गया है. लेकिन हिंदूवादी संगठन इसे हटाने की मांग पर अड़े हैं. वहीं, इस पूरे मामले पर एसीपी कैंट अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने इसको लेकर पुलिस में शिकायत भी की है जिस पर जांच जारी है. इसके अलावा, कोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई है. इस मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट का जैसा आदेश होगा आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी.