Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या

मंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या

हैदराबाद(पीएमए)। तेलंगाना की शिक्षा मंत्री पी.सबिता इंद्रा रेड्डी के एक सुरक्षा अधिकारी ने रविवार सुबह हैदराबाद में खुद को गोली मार ली।

पुलिस उप-निरीक्षक मोहम्मद फजल अली, जो मंत्री के लिए एस्कॉर्ट प्रभारी के रूप में कार्यरत थे, ने अमीरपेट इलाके में श्रीनगर कॉलोनी में एक होटल के पास अपनी बंदूक से खुद को गोली मार ली। पुलिस उपायुत्तâ (पश्चिम क्षेत्र) जोएल डेविस ने मीडियाकर्मियों को बताया कि पुलिस अधिकारी ने अपनी पिस्तौल से खुद पर गोली चला ली। फजल अली सुबह करीब 6 बजे अपनी बेटी के साथ ड्यूटी पर आए। उन्होंने अपनी बेटी से किसी निजी मामले पर बात करने के बाद सुबह करीब 7 बजे यह कदम उठाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। डीसीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि उन्होंने वित्तीय समस्याओं के कारण आत्महत्या की।