― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeदेशबिहार: डीएसपी ने बदमाशों का ही फॉर्मूला अपनाया, खुद आकर फंस गए...

बिहार: डीएसपी ने बदमाशों का ही फॉर्मूला अपनाया, खुद आकर फंस गए दो लुटेरे

बिहार के मुजफ्फरपुर में नेशनल हाईवे पर लोगों से छिनतई करने वाले दो शातिर बदमाशों को बिहार पुलिस के एक डीएसपी ने जाल बिछा कर गिरफ्तार कर लिया. जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में आरोपी NH 27 पर   खासतौर पर वैसे बाइक सवारों को निशाना बनाते थे जिनपर महिलाएं बैठी हुई होती थीं.

लूटपाट के पैटर्न को देखते हुए मुजफ्फरपुर पूर्वी जोन के डीएसपी मनोज कुमार पांडेय ने जाल बिछाया. डीएसपी ने बदमाशों के घायल करने के तरीके को पकड़ लिया और फिर टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे से उन्हें  चिन्हित किया. सीसीटीवी फुटेज से अधिकारी को पता चला कि ब्लैक बाइक से दो अपराधी हेलमेट पहन कर आते हैं और यात्रियों को घायल कर देते हैं. फिर लूट कर फरार हो जाते हैं. अपराधियों को चिह्नित करने के बाद डीएसपी ने पुलिस पदाधिकारी के साथ महिला दरोगा को आम महिला बनाकर और हाथ मैं बैग देकर यात्री के रूप में बाइक से भेज दिया.

इसके बाद पुलिस सादे लिबास में बाइक के पीछे-पीछे जाने लगी. इतने में शातिर अपराधियों ने उन्हें आम आदमी समझकर लूटने के लिए घेर लिया. पहले से ही पूरी तरह अलर्ट डीएसपी मनोज पांडेय की टीम ने बदमाशों को मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि गिरफ्तार अपराधी पर लूट और छिनतई के कई केस पहले से दर्ज थे. अपराधियों को दबोचने के बाद डीएसपी मनोज कुमार पांडेय ने बताया की NH 27 पर लगातार लूट की वारदात बढ़ गई थी. लूट के दौरान बदमाश यात्रियों के नाक पर वॉर करते थे. यात्री के घायल होते ही उनका सामान और पैसा लूटकर फरार हो जाते थे. यात्रियों को निशाने बनाने के तरीके से ही बदमाशों को जाल में फंसा कर पकड़ लिया गया.

Share Now...