जौनपुर धारा, केराकत। सासंद डिंपल यादव के जन्मदिन के अवसर पर विधायक तूफानी सरोज ने विधानसभा क्षेत्र के नरहन गांव में गरीबों को कंबल बांटा। इस मौके पर उन्होंने कहाकि आज डिंपल यादव का जन्मदिन है और उनके दीघार्यु की कामना करते हैं। उनके द्वारा जिस तरह समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओं के प्रति सचेत रहकर महिलाओं की सुरक्षा तथा तमाम योजना चलाईं गयी थी लेकिन भाजपा सरकार महिलाओं के हित के बारे में नहीं सोचती। डिंपल यादव एक ऐसी महिला है जो निर्विरोध सांसद रही हैं और वर्तमान समय में मैनपुरी की सांसद हैं। वह संसद में जब भी बोलती है तो महिलाओं की आवाज देश तक सुनाई देती है। वह एक ऐसी सांसद हैं जो लगातार महिलाओं के दुख दर्द को साझा करती है और उसके निस्तारण के लिए संघर्ष करती रहती हैं आज उनका जन्मदिन हम लोग महिला सम्मान दिवस के रूप में मना रहे हैं। इस मौके पर गरीबों को वितरित किया गया। इस मौके पर भगवती चन्द सरोज, सुरेश यादव, डॉक्टर हरिराम यादव, पवन मंडल, मनोज चौहान, नीरज सरोज आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर विधायक ने बांटे कम्बल


