Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeउत्तर प्रदेशबड़े निकाय वाले शहरों को 13 के बाद मथेंगे मुख्यमंत्री

बड़े निकाय वाले शहरों को 13 के बाद मथेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में अपना दमखम दिखाएंगे। निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश संगठन ने प्रचार का जो कार्यक्रम तैयार किया है, उसके मुताबिक मुख्यमंत्री 13 दिसंबर के बाद सभी नगर निगमों के अलावा बड़े निकाय वाले शहरों को मथेंगे। वह रोड शो के साथ ही बड़ी सभाएं भी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने रविवार अपने सरकारी आवास पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के स्तर पर निकाय चुनाव को लेकर की गई अब तक की तैयारियों की उन्हें जानकारी दी। बैठक में तय किया गया कि मुख्यमंत्री का अंतिम प्रबुद्ध सम्मेलन 13 दिसंबर को मथुरा में है। इसके बाद योगी निकाय चुनाव प्रचार में उतरेंगे। मुख्यमंत्री के अलावा अन्य शहरों में चुनाव प्रचार की कमान दोनों उप मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों व पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी संभालेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने खतौली विधानसभा व मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी की हार के कारणों की जानकारी भी ली।